Rohit Sharma फॉर्म में है इसको ये बड़ा खिलाड़ी नहीं मान रहा है!
आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वन-डे मैच अहमदाबाद में खेला जाना है। अभी तक तो इंग्लैंड ने पूरे 50 ओवर बैटिंग की नहीं हैं। दो-शून्य से पीछे हैं। आज भी धुले तो 3-0 से सूपड़ा साफ़। T20 की सीरीज वो पहले ही 4-1 से हार चुके हैं। यानी उनका ये दौरा ख़त्म होने तक हो सकता है कि स्कोरलाइन सात मैचों में छह मैच हारने की हो। कहाँ तो इंग्लैंड की टीम इतना दम भरती थी। कि गेंदबाज़ को हर जगह फोड़ते हैं। और यहाँ 50 ओवर भी बैटिंग नहीं हो रही है। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ शुरुआत तो ठीक ठाक करते हैं। पर उसके बाद पारी को आगे नहीं ले जा पाते हैं। इस श्रृंखला से बहुत उम्मीद थी कि काँटे की श्रृंखला होगी। पर इंग्लैंड फिसड्डी साबित हुई। विराट कोहली फॉर्म में नहीं है। जसप्रित बुमराह खेल नहीं रहे हैं। फिर भी इंग्लैंड से टीम इंडिया सम्भाले नहीं संभल रही है। 2019 के विश्व चैंपियन रहे है इंग्लैंड। लेकिन शेर के बजाय भीगी बिल्ली निकले। 50 ओवर का पिछला वर्ल्ड कप भारत में 2023 में हुआ था। उसमें इंग्लैंड सातवें नंबर पर रहा था। नौ मैच खेले थे और छह हारे थे। सिर्फ़ बांग्लादेश, श्रीलंका और नीदरलैंड से ऊपर रहे थे। पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा कहते हैं कि वो इंग्लैंड के प्रदर्शन से ख़ासे निराश हैं। ख़ासकर जिस तरह से इंग्लैंड के प्लेयर स्पिनरों के ख़िलाफ़ संघर्ष कर रहे हैं वो अच्छा संकेत नहीं है। भारत की तरफ़ से रोहित शर्मा शतक जड़ चुके हैं। इंग्लैंड के तरफ़ से पाँच अलग अलग खिलाड़ियों ने अर्ध शतक लगाये हैं। पर सेंचुरी कोई भी नहीं बना पाया। उधर टीम इंडिया के सितारे बुलंद हैं। उनके प्लेयर्स फॉर्म में हैं। कप्तान रोहित शर्मा भी उभर आये हैं। सिर्फ़ विराट कोहली पर नज़र है। हालाँकि कई विशेषग कह रहे हैं कि रोहित शर्मा का फॉर्म में वापस आना ठीक है पर इतना भी खुश मत होइए। आकाश चोपड़ा कहते हैं कि क्या सिर्फ़ एक सैकड़ा मारने से सारी गलती माफ़ हो जाती है। संजय मांजरेकर को भी लगता है कि सिर्फ़ एक शतक से रोहित शर्मा को लेकर बहुत खुश नहीं होना चाहिए। मांजरेकर कहते हैं कि रोहित ने एक ऐसी पारी खेली जिसमें उनको बहुत दौड़ना नहीं पड़ा। पर क्या वो फॉर्म में वापस आ गये हैं। मैं ऐसा नहीं क़ह सकता। 2019 के रोहित शर्मा और 2023 के रोहित शर्मा में काफ़ी फ़र्क़ हैं। वैसे आँकड़ों की बात करे तो इंडिया के लिये सबसे ज़्यादा सैकड़ा ODI में विराट कोहली के 50 हैं। तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं 49 सैकड़ों के साथ। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा ही हैं जिन्होंने 30 सैकड़े मारे हैं । उधर गेंदबाज़ी में चैम्पियंस ट्रॉफी में अगर जसप्रित बुमराह नहीं है फिर भी चिंता नहीं है। टीम में एक नहीं दो नहीं, पाँच स्पिनर हैं। ये स्पिनर हैं वरुण चक्रवर्थी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, अक्सर पटेल और वाशिंगटन सुंदर। साफ़ है कि टीम इंडिया को लगता है कि दुबई की पिच स्पिनरों को ज़्यादा मदद करेगी। टीम में तीन तेज गेंदबाज़ हैं जिनके नाम हैं मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह। वैसे हार्दिक पण्ड्या भी ठीक-ठाक तेज़ गेंदबाज़ी कर लेते हैं।